सैयदराजा नेहरूनगर वार्ड नंबर 10 के तीन मंजिला मकान में लगी आग
अमिय पाण्डेय ,
Mar 24, 2017, 0:49 am IST
Keywords: Chandauli aag fire brigade chandauli saiyadraja सैयदराजा चंदौली सैयदराजा आग आग लगी
चंदौली: खबर उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के सैयदराजा टाउन एरिया की है यहाँ वार्ड न०1O नेहरू नगर स्थित महेंद्र मद्वेशिया के घर अज्ञात कारण से भयंकर आग लग गयी. चश्मदीदों के मुताबिक महेंद्र सब परिवार अपने ऊपरी मंजिल पर सोने चले गए इसी बीच महेंद्र के परिवार के किसी सदस्य को आग के धुँवा की लपट दिखाई दी जब तक परिजन कुछ समझ पाते घर में मौजूद महिला पुरुष व बच्चे आग को देखते ही जोर-जोर से चिल्लाने लगे. आग की सुचना मिलते ही कई वार्डवासी मौके पर पहुँचे अपने-अपने तरीके से आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करने लगे सुचना पाकर करीब 1 घण्टे के बाद पहुँची दमकल भी आग को काबू नही कर सकी जिससे आस पास के लोग और भी काफी डर गए सहम गए. दमकल की पूरी टैंक की पानी भी ख़त्म हो गयी फिर भी आग पर काबू नही पाया गया. दुबारा टैंकर को भर कर लाया गया जिससे अभी भी पानी पुरे फ्लोर पर डाला जा रहा. आग की लपटे खत्म होने का नाम नही ले रही, समाचार लिखे जाने तक स्थानीय प्रशासन के साथ साथ लोग दमकल भी आग बुझाने में जुटी रही...सैयदराजा के क्षेत्रवासी अभी भी आग पर काबू पाने की मशक्कत करते दिख रहे हैं. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|