कश्मीर में आतंकवादियों ने की 1 की हत्या
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Jul 28, 2011, 14:00 pm IST
Keywords: श्रीनगर आतंकवादी जम्मू एवं कश्मीर सोपोर कस्बे शैक्षणिक संस्थान 1व्यक्ति हत्या Srinagar militants in Jammu and Kashmir Sopore towns educational institutions 1 person killed
श्रीनगर:आतंकवादियों ने जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर कस्बे में स्थानीय शैक्षणिक संस्थान में कार्यरत एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने आज मीडिया को बताया कि कल देर रात मोहम्मद अशरफ (28 वर्ष) की हत्या कर दी गई और उसका शव सुबह क्राल्टनेग क्षेत्र से बरामद हुआ। अधिकारी ने बताया कि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस हफ्ते की शुरुआत में सोपोर कस्बे में आतंकवादियों ने एक व्यवसायी की हत्या कर दी थी। राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर से 50 किलोमीटर दूर सोपोर दो दशक से आतंकवादियों का गढ़ माना जाता रहा है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|