करिश्मा कपूर के पूर्व पति कर रहे हैं तीसरी शादी की तैयारी
जनता जनार्दन डेस्क ,
Mar 16, 2017, 18:57 pm IST
Keywords: Karishma Kapoor priya Chatwal Sanjay Kapoor Sanjay Kapoor Wedding Priya Sachdev करिश्मा कपूर संजय कपूर प्रिया सचदेव
मुंबई: करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक को अभी साल भर भी नहीं हुआ और संजय कपूर तीसरी शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं. सूत्रों की माने तो संजय अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव से साथ जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं.
करिश्मा और संजय ने 13 साल पहले शादी की थी. दोनो के दो बच्चे भी हैं. इस शादी में हमेशा से ही समस्याएं रही. संजय पहले से ही तलाकशुदा थे और मीडिया में संजय के अफेयर को लेकर भी खबरे आती रहीं. काफी समय से अलग रहने के बाद संजय और करिश्मा ने तलाक ले लिया. खबरों की माने तो संजय और प्रिया अप्रैल में न्यू यॉर्क जाकर शादी रचाएंगे. शादी में संजय के करीबी दोस्तों और परिवार वाले ही शामिल हो पाएंगे. प्रिया इससे पहले होटेल मालिक विक्रम चटवाल की पत्नी थीं. विक्रम और प्रिया की रॉयल शादी मीडिया की सुर्खियां में छाई थी. वहीं करिश्मा कपूर भी अपने बॉयफ्रेंड से शादी की तैयारी में हैं |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|