Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई बड़े नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई बड़े नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई राजनेताओं ने सोमवार को होली के पर्व पर देशवासियों को शुभकामना संदेश दिया। उन्होंने इस मौके पर हर तरफ खुशियां फैलने की कामना की।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने होली की पूर्व संध्‍या के अवसर पर अपने संदेश में कहा: "होली के शुभ अवसर पर मैं सभी नागरिकों को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।

होली पर वसंत का उत्‍सव मनाया जाता है और यह हमारे जीवन में अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने का उत्‍साह भरता है। मैं कामना करता हूं कि रंगों का यह त्यौहार देश की विविध रंगों की संस्कृति में एकता का इंद्रधनुष कायम करे। आओं आज के दिन हम खुशहाली फैलाएं और जरूरतमंदों तथा दलितों के साथ अपनी खुशी साझा करें। मैं कामना करता हूं कि इस अनूठे त्यौहार से सभी लोगों के बीच आपसी भाईचारा और सद्भाव सुदृढ़ हो।

मैं आशा करता हूं कि इस साल की होली देश में शांति और समृद्धि के एक नए चरण की शुरुआत हो।"

उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने भी होली के शुभ अवसर पर लोगों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रंगों के त्यौहार होली से गर्मी के मौसम की शुरुआत होती है और यह बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है।

उपराष्ट्रपति के संदेश का मूल पाठ निम्नलिखित है: "रंगों के त्‍यौहार होली के शुभ अवसर पर मैं देश के लोगों को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।

देशभर में पारंपरिक हर्षोल्‍लास के साथ मनाये जाने वाले रंगों के त्‍यौहार होली से गर्मी के मौसम की शुरूआत होती है और इस अवसर पर बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्‍सव मनाया जाता है।

मैं कामना करता हूं कि यह त्‍यौ‍हार हमारे जीवन में शांति, सद्भाव, समृद्धि और खुशहाली लायें।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘रंगों के पर्व होली पर सभी को बधाई। यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां लाए।’ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी लोगों को होली पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया,‘आपको और आपके परिवार को होली की शुभकामनाएं।’

    होली के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। Greetings on the festival of colours, Holi. May the festival spread joy & warmth everywhere.
    — Narendra Modi (@narendramodi) March 13, 2017

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी ने आज होली के अवसर पर देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। श्रीमती गांधी ने कहा होली रंगों का त्योहार है और होली के रंग में सब भेदभाव व अंतर स्वयं दूर हो जाते हैं तथा आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने मंगल कामना करते हुए कहा कि रंगों के इस त्यौहार से सभी देशवासियों के जीवन में खुशियों के रंग भरें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर रंग, गुलाल और फूलों के साथ प्रदेशवासियों और साथियों के साथ हर्षोल्लास, उत्साह, उमंग से होली खेली। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा, 'यह होली प्रेम, उल्लास, उत्साह और विकास की होली है। यह सबके जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद लाये। हर जीवन में नव ऊर्जा, नव उत्साह हो।'

    "यह होली प्रेम, उल्लास, उत्साह और विकास की होली है। यह सबके जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद लाये। हर जीवन में नव ऊर्जा, नव उत्साह हो।": सीएम pic.twitter.com/yrpToiHHJ1
    — CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) March 13, 2017

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने भी होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मराठी भाषा में सबको बधाई दी। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी इस अवसर पर बधाई संदेश देते हुए कहा, 'आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।'

इसके साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी होली पर्व की शुभकामनाएं दी।

होली हिन्दुओं का बसंतोत्सव है जो भारत के अलावा पाकिस्तान और नेपाल में भी मनाया जाता है। इसे ‘रंगों के त्योहार’ के साथ ही ‘प्यार के त्योहार’ के रूप में भी जाना जाता है।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल