Thursday, 28 March 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट

जनता जनार्दन संवाददाता , Mar 08, 2017, 12:25 pm IST
Keywords: सोना कीमत गिरावट   सोना कीमत   सोना   चांदी कीमत गिरावट   चांदी कीमत   चांदी   Gold prices fal   Global cues   Gold prices   Gold   Silver prices   Silver  
फ़ॉन्ट साइज :
सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट नई दिल्ली: विदेशों में सोने के भाव 1233 से घटकर 1225 डॉलर प्रति औंस रह जाने से सोना स्टैंडर्ड 200 रुपए और घटकर 29550 रुपए प्रति दसग्राम रह गया। विदेशों में चांदी के भाव भी 10 सेंट घटकर 1770 सेंट प्रति औंस रह जाने तथा औद्योगिक मांग कमजोर होने से 300 रुपए टूटकर 42500 रुपए प्रति किलो रह गई। वहीं, भोपाल में सोने का भाव 29400 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 43700 रुपए प्रति किलाेग्राम रहा।

कल क्या होगा? गुरुवार 9 मार्च फाल्गुन सुदी द्वादशी को बारीक चावल, मक्की, बाजरा, मूंग, उड़द, सरसों, बिनौला, चावल तेल, वनस्पति घी, छोटी इलायची, लालमिर्च, लौंग, जीरा, मगज तरबूज, बादाम, काजू, अंजीर, जायफल, जावित्री, दालचीनी, सोना, चांदी, कॉपर, निकिल, रुई, कपास आदि में लाभ तथा गेहूं, जौ, जई, मसूर, देशी चना, तुअर, काबली चना, लोबिया, सौंठ, धनिया, गोला, पिस्ता, सौंफ, छुहारा, किशमिश, कालीमिर्च, टिन, पीतल, लोहा इस्पात में हानि हो सकती है। भाग्यांक 3-5-7-8 है। यात्रा विचार- उत्तर दिशा की ओर 10.39 बजे पूर्वाह्न के बाद यात्रा करना लाभप्रद सिद्ध होगा।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल