जम्मू कश्मीर के त्राल में एनकाउंटर में 2 आतंकी मारे गए, एक कॉन्स्टेबल शहीद
जनता जनार्दन डेस्क ,
Mar 05, 2017, 11:22 am IST
Keywords: जम्मू कश्मीर त्राल मुठभेड़ हिज्बुल मुजाहिदीन आतंकवाद Jammu and Kashmir Tral Encounter Hizbul Mujahideen Terrorism
श्रीनगर: कश्मीर के त्राल में आतंकियों और आर्मी जवानों के बीच हुए एनकाउंटर में 2 आतंकी मारे गए। इसमें एक पुलिस का जवान शहीद हो गया। पुलिस जवान का नाम मंजूर अहमद है। आर्मी के मेजर समेत 5 जवान जख्मी हुए हैं।बुरहान के साथी सब्जार अहमद के छिपे होने का शक था...
- सिक्युरिटी फोर्सेस और आतंकियों के बीच एन्काउंटर फिलहाल खत्म हो गया है। - कश्मीर के त्राल इलाके में शनिवार को 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। - ऐसा बताया गया था कि आतंकी बुरहान वानी का करीबी और हिजबुल का टॉप कमांडर सब्जार अहमद भी शामिल है। आर्मी ने पूरे इलाके को घेर लिया था। आतंकी रुक-रुक कर फायरिंग कर रहे थे - आतंकी त्राल इलाके के एक घर में छुपे थे। यहीं से रुक-रुक कर फायरिंग कर रहे थे। - बता दें कि यह पिछले साल मारा गया आतंकी बुरहान वानी भी इसी इलाके का रहने वाला था। - वानी को घाटी का पोस्टर ब्वॉय माना जाता था। वह आतंकियों की भ र्ती करता था। - पिछले साल 8 जुलाई को सिक्युरिटी फोर्सेस ने उसे एन्काउंटर में मार गिराया था। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|