यूपी विधानसभा चुनाव: छठे चरण के मतदान खत्म, 57.03 प्रतिशत वोटिंग हुई
जनता जनार्दन डेस्क ,
Mar 04, 2017, 19:07 pm IST
Keywords: यूपी छठा चरण मतदान यूपी चुनाव अखिलेश यादव पीएम मोदी पूर्वांचल UP polls phase sixth Uttar Pradesh elections Akhilesh Yadav PM मतदान खत्म चुनाव छठे चरण के मतदान खत्म चुनाव खत्म
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में छठे चरण के मतदान समाप्त हो गए हैं। छठे चरण में 57.03 प्रतिशत लोगों ने मतदान दिये। इस चरण में 49 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहे थे। उत्तर प्रदेश के मुख्य निवार्चन अधिकारी के कायार्लय से मिली जानकारी के अनुसार करीब 57 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
छठे चरण में नेपाल से सटे महराजगंज और कुशीनगर के साथ-साथ गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मउ तथा बलिया जिलों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया जो शाम पांच बजे तक चलेगा। गोरखपुर से भाजपा के तेजतर्रार नेता योगी आदित्यनाथ लोकसभा सांसद हैं। देवरिया से केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र लोकसभा सांसद हैं, जबकि मउ से मुख्तार अंसारी मुकाबले में हैं। गैंगस्टर से नेता बने अंसारी इस समय जेल में हैं। छठे चरण में 77 लाख 84 हजार महिलाओं समेत करीब एक करोड़ 72 लाख 86 हजार 327 मतदाता 63 महिलाओं सहित कुल 635 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिये 10 हजार 820 मतदान केन्द्र तथा 17 हजार 926 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। इनमें से 1186 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील माना गया है। मतदान को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिये पयार्प्त संख्या में पुलिस तथा केन्द्रीय बल तैनात किया गया है। वर्ष 2012 में इन सीटों में से सपा ने 27, बसपा ने नौ, भाजपा ने सात तथा कांग्रेस ने चार सीटें जीती थी, जबकि दो सीटें अन्य के खाते में गई थीं। इस चरण में सबसे ज्यादा 23 उम्मीदवार गोरखपुर सीट पर मैदान में हैं, जबकि सबसे कम सात-सात उम्मीदवार आजमगढ़ सदर तथा मउ जिले की मोहम्मदाबाद गोहना सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। इस चरण की मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिये 2007 माइक्रो आब्जर्वर, 1221 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 123 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 139 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं। इसके अलावा 48 जनरल आब्जर्वर, 12 व्यय प्रेक्षक तथा पांच पुलिस पर्यवेक्षकों की भी तैनाती की गयी है। छठे चरण में भाजपा 45 सीटों पर चुनाव लड रही है। एक सीट पर उसकी सहयोगी अपना दल तथा एक अन्य सीट पर एक अन्य सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बसपा ने सभी 49 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। सपा ने 40 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में कुशीनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव लड रहे हैं, जो हाल ही में बसपा छोडकर भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही देवरिया की पथरदेवा सीट से उम्मीदवार हैं जबकि सपा ने श्याम बहादुर यादव को आजमगढ की फूलपुर पवई सीट से प्रत्याशी बनाया है। श्याम पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव के बेटे हें। सपा छोडकर बसपा में शामिल हुए अंबिका चौधरी और नारद राय भी क्रमश: बलिया के फेफना और बलिया सदर से उम्मीदवार हैं। मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास मउ जिले की घोसी सीट से चुनाव मैदान में हैं। पीएम मोदी ने की मतदान करने की अपील पीएम मोदी ने यूपी चुनाव के छठे चरण के चुनाव के लिए मतदान करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश में आज चुनाव का छठा चरण है। सभी मतदाताओं से अपील है कि भारी उत्साह के साथ लोकतंत्र के उत्सव में शामिल हों और मतदान अवश्य करें।' |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|