Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

दीपिका पादुकोण ने दिया चौंकाने वाला बयान, क्या रणवीर सिंह के साथ कर दिया है रिश्ता ख़त्म?

जनता जनार्दन डेस्क , Mar 01, 2017, 17:55 pm IST
Keywords: शाहिद कपूर   रणवीर सिंह   दीपिका पादुकोण   Shahid Kapoor   Relationship   Ranveer Singh   Deepika Padukone  
फ़ॉन्ट साइज :
दीपिका पादुकोण ने दिया चौंकाने वाला बयान, क्या रणवीर सिंह के साथ कर दिया है रिश्ता ख़त्म? मुंबई: बॉलीवुड के राम और लीला यानी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते को करीब 4 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों फिल्म रामलीला के शूटिंग के दौरान करीब आये थे और एक दुसरे को दिल दे बैठे। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है फिर चाहे वो रियल लाइफ हो या रील लाइफ। दोनों को बॉलीवुड के बेस्ट कपल भी माना जाने लगा है लेकिन दीपिका की हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल X’ के दौरान दोनों के ब्रेक अप की खबर सामने आई। कहा जाने लगा कि रणवीर, दीपिका और विन डीजल की करीबी से खुश नहीं हैं और दोनों के बीच सब कुछ पहले जैसा नहीं रहा। इन सब बातों को बाद में अफ़वाह कहा गया लेकिन अब जो दीपिका ने कहा है उससे तो ऐसा ही लग रहा है कि दोनों का रिश्ता शायद ख़त्म हो चूका है।

हाल ही में राजीव मसंद के साथ एक इंटरव्यू में दीपिका ने अपनी लव लाइफ पर खुलकर बात की। उन्होंने साफ कर दिया है कि फिलहाल उनकी ज़िन्दगी में प्यार की एहमियत इतनी ज्यादा नहीं है। उन्होंने कहा ‘रोमांस की मेरी जिंदगी में अभी सबसे कम अहमियत है। ऐसा नहीं कि रोमांस की कोई जगह ही नहीं है, अपनी जिंदगी से मुझे जो सबसे अहम चीजें चाहिए, उनमें बेशक रोमांस भी शामिल है लेकिन एक शांतिपूर्ण रिश्ते के लिए बेहद जरूरी है कि दो लोग एक-दूसरे को लेकर और अपने रिलेशनशिप को लेकर पूरी तरह सिक्योर हों’
आपको बता दें हाल ही में शाहिद कपूर की बर्थडे पार्टी में दीपिका और रणवीर अलग-अलग नज़र आयें। तो क्या ये मान लिया जाये कि दोनों का ब्रेक अप हो चूका है?
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल