गूगल डूडल ने किया नासा और नए ग्रहों को सलाम

जनता जनार्दन संवाददाता , Feb 23, 2017, 10:16 am IST
Keywords: Alien life   Exoplanet discovery   NASA   Earth   Earth like planet   Milky Way   Exoplanet   नासा   सात नए ग्रह   धरती   जीवन की संभावना   Sun-like stars   Solar system   Trappist-1   सौरमंडल   गूगल   गूगल डूडल  
फ़ॉन्ट साइज :
गूगल डूडल ने किया नासा और नए ग्रहों को सलाम नई दिल्लीः अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने पृथ्वी के आकार के सात ग्रहों वाले ‘ट्राप्पिस्ट-वन’ नामक सौरमंडल को खोजने में अहम कामयाबी हासिल की है. इन ग्रहों पर जीवन की संभावना है.

इसे अंतरिक्ष विज्ञान में इस अब तक सबसे बड़ी खोज के रूप में देखा जा रहा है. वैज्ञानिकों की इस सफलता को सलाम करते दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल ने एक डूडल तैयार किया है.

गूगल के इस डूडल में धरती, एक टेलीस्कोप की मदद से अंतरिक्ष में देख रही है. कुछ देर की मशक्कत के बाद धरती को अपने जैसे ही सात और गोले दिखते हैं, जोकि धरती को  हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे होते हैं.

गूगल के यह गोले नासा के वैज्ञानिकों द्वारा खोजे गए नए ग्रहों को दिखाते हैं. गूगल के इस डूडल को https://g.co/doodle/e26b8h लिंक पर क्लिक कर देखा जा सकता है.

बता दें कि यह पहली बार है, जब नासा ने एक साथ पृथ्वी के आकार के इतने ग्रहों का पता लगाया है. नासा के स्पिट्जर स्पेस टेलीस्कोप ने इन ग्रहों की खोज की। ये ग्रह सिंगल स्टार (एक तारे) के चारो ओर स्थित हैं.

नेचर जर्नल ने बेल्जियम स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ लीजे के वैज्ञानिक माइकल गिलोन के हवाले से बताया कि इन ग्रहों में पानी की मौजूदगी के साफ संकेत मिले हैं. सात में से तीन ग्रह हैबिटेबल जोन में हैं, जिनमें पानी की मौजूदगी की पूरी संभावना है.
अन्य प्रकृति लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल