सलमान-कंगना फिर बन गए दोस्त भुला दी पुरानी बातें
जनता जनार्दन डेस्क ,
Feb 18, 2017, 11:58 am IST
Keywords: सलमान-कंगना सलमान खान कंगना रनौत Salman Khan Kangana Ranaut
मुंबई: शाहिद के साथ कंगना अपनी आने वाली फिल्म 'रंगून' को प्रमोट करने आई थी तो सलमान और एमी जैक्सन बीइंग ह्यूमन के एक विज्ञापन की शूटिंग करने आए थे। एमी को बीइंग ह्यूमन क्लोथिंग लाइन का नया चेहरा सलमान ने बना दिया है। वैसे भी वे एमी पर खासे मेहरबान हैं। दोनों की नजदीकियों की अक्सर चर्चा होती रहती है।
बहरहाल, कंगना और सलमान टकरा गए और उन्होंने बातचीत शुरू कर दी। उल्लेखनीय है कि कंगना से सलमान नाराज चल रहे थे। कंगना ने 'सुल्तान' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों में काम करने के से इनकार कर दिया था। अब 'भाई' की फिल्म के लिए कोई इनकार कर दे तो ईगो हर्ट हो ही जाता है। इसीलिए कंगना से उनकी नाराजगी चल रही थी, लेकिन कंगना से हालिया मुलाकात के बाद लग रहा है कि सलमान बीती बातों को भूल गए हैं। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|