मुजफ्फरनगर: BJP नेता पर गोलियों की बौछार, हालत गंभीर
जनता जनार्दन डेस्क ,
Jan 27, 2017, 11:41 am IST
Keywords: BJP Uttar Pradesh BJP leader Eyewitness Murder हत्या भारतीय जनता पार्टी बीजेपी नेता Mujaffarnagar
मुजफ्फरनगर: यूपी के मुजफ्फरनगर में एक स्थानीय बीजेपी नेता पर गुरुवार को बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल शोभाराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शोभाराम अपने बेटे की हत्या के मामले में चश्मदीद गवाह हैं।
जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय शोभाराम आर्य को गुरुवार शाम जिले के मिरानपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नगला खेपड़ गांव में अपने बेटे की हत्या से जुड़े मामले को वापस लेने से इनकार कर देने पर यह हमला हुआ। दो अलग-अलग मोटर साइकलों पर आए चार युवकों ने शोभाराम को देखते ही उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। शोभाराम को तीन गोलियां लगी हैं। गोलियों की आवाज सुनते ही वहां भगदड़ मच गई। हमलावरों की एक मोटरसाइकल स्टार्ट नहीं हो पाई और वे उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी एसके प्रताप के अनुसार आर्या को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शोभाराम की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हमले के पीछे की वजह पुरानी दुश्मनी को बताया जा रहा है। आपको बता दें कि आर्या के बेटे ओमवीर की 2014 में हत्या कर दी गई थी और शोभाराम इस मामले में चश्मदीद गवाह और शिकायती थे। उनके उपर इस मामले को वापस लेने के लिए लगातार दबाब डाला जा रहा था। बहरहाल, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और तनाव कम करने के लिए अतिरिक्त पुलिस को तैनात किया गया है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|