Thursday, 28 March 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

दीपिका पादुकोण के साथ डेब्यू करेंगे शाहिद कपूर के भाई

दीपिका पादुकोण के साथ डेब्यू करेंगे शाहिद कपूर के भाई मुंबई: शाहिद कपूर के भाई ईशान जल्द ही एक फिल्म में नजर आएंगे। वो भी बॉलीवुड की इस बड़ी एक्ट्रेस के साथ। जी हां। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ ईशान को भी एक फिल्म में काम करने का मौका मिला है। इस बात से शाहिद कपूर उत्साहित हैं।

ईरानी फिल्ममेकर माजिद मजीदि की अंग्रेजी फिल्म 'फ्लोटिंग गार्डन' में ईशान को दीपिका के भाई की भूमिका का ऑफर मिला है। जबकि शाहिद कपूर भी फिल्म 'पद्मावती' में दीपिका पादुकोण के पति का रोल निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली करेंगे।

शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर ईशान के साथ खुद की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'यह उड़ने के लिए तैयार हैं। ऐसा कुछ करना कि हमें भी गर्व हो।'

शाहिद कपूर की सौतेली मां हैं एक्ट्रेस नीलिमा आजमी। नीलिमा ने एक्टर राजेश खट्टर से शादी की थी। ईशान इन्हीं दोनों का बेटा है। ऐसे में यदि ईशान भी फिल्मी डेब्यू करता है तो शाहिद के दोनों भाई बहन फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा देंगे। इससे पहले शाहिद की बहन सना कपूर ने 'शानदार' में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल