बिग बॉस फिनाले का सलमान ख़ान करेंगे बायकॉट, जानिये सच
जनता जनार्दन डेस्क ,
Jan 20, 2017, 12:08 pm IST
Keywords: Salman Khan Bigg Boss 10 Swami Om Salman Khan Quits TV drama Bigg Boss 10 Finale Priyanka Jagga सलमान खान बिग बॉस 10 स्वामी ओम सलमान खान इस्तीफा टीवी नाटक बिग बॉस 10 समापन प्रियंका जग्गा
मुंबई: बिग बॉस का सीज़न 10 जैसे-जैसे अपने आखिरी चरण में पहुंच रहा है, शो से जुड़े हंगामे बढ़ते ही जा रहे हैं। पहले यह ख़बर आई कि स्वामी ओम फिनाले का हिस्सा होंगे, फिर ख़बर आई कि स्वामी ओम को फिनाले के लिए बुलाया ही नहीं गया है। अब यह ख़बर चल रही है कि सलमान ख़ान ने शो मेकर्स को खुली चेतावनी दे दी थी कि अगर स्वामी ओम शो में आये तब वो फिनाले में शो को होस्ट नहीं करेंगे।
स्वामी ओम जब से बिग बॉस के घर से बाहर आये हैं, उन्होंने बिग बॉस और सलमान ख़ान को लेकर बहुत ही ओछी बयानबाजी की है। अपने आप को सही साबित करने के लिए स्वामी ओम ने किसी को भी नहीं बख्शा। सब पर लगातार आरोप लगाते रहे। अलग-अलग मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने सलमान को आईएसआई तक का एजेंट बताया, उन्हें एड्स होने की बात भी कही वगैरह, वगैरह। ऐसे में अंदेशा लगाया गया कि इस वजह से भी सलमान उनसे नाराज़ हो सकते हैं! दो दिनों से यह ख़बर भी वाइरल हो रही थी कि अपने तमाम उत्पातों के बावजूद स्वामी ओम बिग बॉस फिनाले का हिस्सा होंगे। इस पर सलमान की प्रतिक्रिया का इंतज़ार सब कर रहे थे। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|