Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

पीएम मोदी ने दी सोनिया को जन्मदिन की बधाई

जनता जनार्दन डेस्क , Dec 09, 2016, 13:13 pm IST
Keywords: पीएम मोदी   सोनिया को जन्मदिन की बधाई   सोनिया जन्मदिन   PM Narendra Modi   Sonia Gandhi Birthday   Birthday  
फ़ॉन्ट साइज :
पीएम मोदी ने दी सोनिया को जन्मदिन की बधाई नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शुक्रवार को उनके 70वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और उनकी दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य एवं दीर्घायु बनाए।’सोनिया का जन्म नौ दिसंबर 1946 को हुआ था। प्रधानमंत्री ने ऐसे समय में सोनिया गांधी को बधाई दी है जब कांग्रेस नोटबंदी को लेकर मोदी के खिलाफ तीखा हमला कर रही है। सोनिया के पुत्र एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस हमले का नेतृत्व कर रहे हैं।

मोदी को निशाना बनाते हुए राहुल ने नोटबंदी को कल एक ‘मूर्खतापूर्ण निर्णय’ करार दिया था।सोनिया के जन्मदिन पर कांग्रेस के सदस्यों ने उनके आवास पर जाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, जनार्दन द्विवेदी, दिग्विजय सिंह और मोतीलाल वोरा ने सोनिया को बधाई दी।
अन्य आदर्श लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल