Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

''मैं शादी कर परिवार बढ़ाना चाहता हूं''

जनता जनार्दन डेस्क , Dec 08, 2016, 11:51 am IST
Keywords: रणवीर सिंह   बेफिक्रे को रिलीज़   वाणी कपूर   Ranveer Singh   Released Befikre   Vani Kapoor  
फ़ॉन्ट साइज :
''मैं शादी कर परिवार बढ़ाना चाहता हूं'' मुम्बई: रणवीर सिंह की फिल्म बेफिक्रे को रिलीज़ होने में अब ज्यादा वक्त नहीं है। कल यानी 9 दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। फिल्म के लिए वाणी कपूर और रणवीर सिंह के फैन काफी एक्साइटेड हैं। बहरहाल यहां हम बात करने जा रहे हैं रणवीर सिंह के बारे में।

हाल ही में रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में शादी और करियर के बारे में बातें की हैं। शादी के बारे रणवीर सिंह ने कहा कि शादी को लेकर मेरा विचार पहले से बिल्कुल बदल गया है।

पहले मैं सोचता था कि कभी शादी नहीं करूंगा और बस अपने करियर पर ध्यान दूंगा। लेकिन अब मैं अपने करियर पर फोकस तो करूंगा ही, साथ ही शादी करके अपना परिवार भी आगे बढ़ाना चाहता हूं। वैसे तो सभी जानते हैं कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

वहीं पिछले दिनों जब रणवीर सिंह कॉफी विद करण में आए थे तो दीपिका से शादी करने की भी इच्छा उन्होंने जताई थी। अब रणवीर के इस बयान से ऐसा लग रहा है कि रणवीर दीपिका के साथ अपने रिलेशन को नया नाम देना चाहते हैं

वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल