Thursday, 28 March 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

असम चाय मजदूर संघ का एटीएम से लेनदेन को लेकर 7 दिसंबर को धरना

राजु मिश्रा , Dec 05, 2016, 19:15 pm IST
Keywords: assam   assam state   tea workers   assam   moran   असम   चाय मजदूर संघ धरना   असम   असम राज्य समाचार   
फ़ॉन्ट साइज :
असम चाय मजदूर संघ का एटीएम से लेनदेन को लेकर 7 दिसंबर को धरना  मोरानहाट: असम के 850 चाय बागानों के पन्द्रह लाख स्थाई तथा अस्थाई श्रमिकों के बैंक खाता खोलने के राज्य सरकार के निर्देश का असम चाय मजदुर संघ के मोरान शाखा की कार्यकारिणी समिति,बागान ईकाईयों के अध्यक्ष एवं सचिव तथा महिला समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित जरुरी सभा में पुर्ण समर्थन करते हुए बैंक कर्मचारियों को चाय बागानों में जाकर सभी श्रमिकों का शीघ्र बैंक खाता खोलने के लिए विभाग से आहवान किया गया.

इसी के साथ श्रमिकों को दिए जाने वाली साप्ताहिक और पन्द्रह दिवसीय मजदूरी एटीएम की वजाय पूर्व की तरह बागान कार्यालयों से श्रम कानुन के तहत परिचालकों के देखरेख में दिए जाने का प्रस्ताव लिया गया.

आज की सभा में संघ के केन्द्रिय समिति के निर्देशानुसार आगामी 7 दिसंबर को राज्य के सभी चाय बागानों के साथ मोरान शाखा मजदुर संघ अंतर्गत सभी चाय बागानों के कार्यालय के सामने भाजपा के श्रमिक निति के खिलाफ तथा चाय श्रमिकों को एटीएम के द्वारा मजदुरी भुगतान के निर्णय के खिलाफ तीन घंटे धरना देने का निर्णय लिया गया. 

उक्त जानकारियां मोरान शाखा मजदुर संघ के सचिव लखेश्वर तांती ने एक विज्ञप्ति के जरिए दी है।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल