शाहरुख खान की फिल्म में नजर आएंगे रणबीर कपूर, डायरेक्टर से दोस्ती के लिए किया यह
जनता जनार्दन डेस्क ,
Dec 02, 2016, 12:13 pm IST
Keywords: शाहरुख खान रणबीर कपूर सलमान खान अनुष्का शर्मा Shah Rukh Khan Ranbir Kapoor Salman Khan Anushka Sharma
मुंबई: सलमान खान ने हाल ही में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के जिस पोस्टर को शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया था। उस फिल्म से एक और बड़ा नाम जुड़ा है। जी हां खबर है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर भी काम करने वाले हैं। रणबीर कपूर इस फिल्म में बतौर लीड या सपोर्टिंग रोल में नहीं बल्कि एक कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। जी हां जिस तरह ऐ दिल है मुश्किल में शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आए थे। उसी तरह अब शाहरुख की फिल्म में रणबीर कपूर एक छोटे रोल में नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के मंगेतर के रोल में आने वाले हैं।
अब तक इस बारे में फिल्म के लीड एक्ट्रेस शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा या डायरेक्टर इम्तियाज अली की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है। लेकिन बॉलीवुड में रणबीर कपूर के कैमियों के बारे में खबरें काफी गर्म हैं। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से शाहरुख खान ने करण जौहर के साथ अपनी दोस्ती को निभाते हुए ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में गेस्ट अपीयरेंस किया था ठीक वैसे ही रणबीर कपूर भी इम्तियाज के साथ अपनी पुराने रिश्तों को देखते हुए फिल्म में एक गेस्ट अपीयरेंस के लिए तैयार हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले इम्तियाज अली की पिछली फिल्म तमाशा में रणबीर कपूर ने काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। लेकिन फिल्म के गाने काफी पसंद किए गए थे। अब वो शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ अपनी नई फिल्म के साथ तैयार हैं। अब तक इस फिल्म का नाम ‘द रिंग’ बताया जा रहा हैं । हाल ही में सलमान खान ने ट्वीट कर बताया कि ये फिल्म अगले साल 11 अगस्त को रिलीज होगी। शाहरुख सहित सारी फिल्म की कास्ट आजकल नाम ढूंढने में लगे हैं। यह भी बताया जा रहा हैं शाहरुख खान फिल्म में पहली बार एक वुमेननाइजर के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वो एक टूरिस्ट गाइड बने हुए हैं। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|