कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को मिली अस्पताल से छुट्टी
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Nov 30, 2016, 17:51 pm IST
Keywords: Sonia Gandhi Congress President Sir Ganga Ram Hospital Dr Arup Kumar Basu SGRH कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल सोनिया गांधी स्वास्थ्य सीनियर कंसल्टेंट डॉ अरुण कुमार बासु
नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से बुधवार को छुट्टी मिल गई है. सोनिया गांधी को दो दिन पहले वायरल बुखार की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
अस्पताल के चेस्ट एंड पल्मोनोलॉजी मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ अरुण कुमार बासु ने बताया- 'सोनिया गांधी का बुखार उतर गया था और उन्हें स्थिर स्थिति में अस्पताल से छुट्टी दी गई.' 69 वर्षीय सोनिया गांधी को सुबह करीब 11.30 बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई. उन्हें 28 नवंबर को रात 8 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पिछले तीन माह में दूसरी बार सोनिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इससे पहले उन्हें अगस्त माह में बुखार की शिकायत के बाद ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 2 अगस्त को वाराणसी में रोड शो करने के दौरान सोनिया गांधी के कंधे में भी चोट लग गई थी. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|