डॉलर के मुकाबले रुपए ने छुआ सबसे निचला लेवल, 68.73 पर हुआ बंद

जनता जनार्दन डेस्क , Nov 25, 2016, 12:01 pm IST
Keywords: Indian rupee   US Dollar   Trading   RBI   Exchange rate   भारतीय रुपया   अमेरिकी डॉलर   व्यापार   भारतीय रिजर्व बैंक   विनिमय दर  
फ़ॉन्ट साइज :
डॉलर के मुकाबले रुपए ने छुआ सबसे निचला लेवल, 68.73 पर हुआ बंद मुंबई: गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 68.86 तक गिर गया। रुपया इतना कमजोर पहले कभी नहीं था। इसकेे दो मुख्य कारण हैं। पहला नोटबंदी का असर और दूसरा, अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना। गिरावट थामने के लिए रिजर्व बैंक को हस्तक्षेप करना पड़ा। वित्त मंत्रालय ने बयान जारी किया कि सरकार नजर रखे है। अंतत: भारतीय करेंसी बुधवार के 68.56 की तुलना में 68.73 पर बंद हुई। यह भी 39 महीने का निचला स्तर है।

इससे पहले 28 अगस्त 2013 को रुपया 68.85 तक गिरने के बाद 68.80 पर बंद हुआ था। रुपए की कीमत पांच दिन से लगातार गिर रही है।

- इस दौरान यह 91 पैसे या 1.34% सस्ता हो चुका है। विश्लेषकों का कहना है कि एक डॉलर की कीमत 70 रुपए तक जा सकती है।
अन्य बाजार लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल