रोम में जोरदार भूकंप से सदियों पुरानी इमारतें हिलीं

जनता जनार्दन डेस्क , Oct 27, 2016, 17:50 pm IST
Keywords: Earthquak   Earthquake in Italy   Italy   Europe   भूकंप   इटली में भूकंप   इटली   यूरोप  
फ़ॉन्ट साइज :
रोम में जोरदार भूकंप से सदियों पुरानी इमारतें हिलीं रोम: इटली की राजधानी रोम सहित मध्यवर्ती क्षेत्र में भूकंप का जबरदस्त झटका महसूस किया गया। भूकंप के कारण लोग घरों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। सबसे पहले 5.4 तीव्रता का भूकंप आया।

इसके दो घंटे बाद भूकंप का दूसरा झटका 5.9 तीव्रता का आया। भूकंप से रोम के सदियों पुराने ऐतिहासिक केन्द्र पलाज्‍जी हिल गया है। इतालवी भूकंप विज्ञान संस्थान के मुताबिक विस्सो शहर में दो लोग जख्मी हो गए और कुछ नुकसान की खबर है।

गौरतलब है कि इससे दो महीने पहले ही मध्य इटली में आए एक शक्तिशाली भूकंप में दर्जनों गांव तबाह हो गए थे, जिसमें करीब 300 लोग मारे गए थे। वहीं, अमरीकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, इटली के पेरुगिया में 6.4 तीव्रता के भूकंप का दूसरा झटका भी महसूस किया गया।

इटली के राष्ट्रीय ज्वालामुखी विज्ञान केंद्र ने कहा भूकंप का केंद्र पेरुगिया के निकट मेकेराता में था। यूएस जियोजॉलिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र धरती में 10 किलोमीटर गहराई में था।
अन्य हादसा लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल