Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

हैप्पी बर्थ डे गूगलः 18 साल के युवा सर्च इंजन ने डूडल बनाकर मनाईं खुशियां

जनता जनार्दन संवाददाता , Sep 27, 2016, 8:55 am IST
Keywords: Google   Google Birthday   Larry Page   Sergey Brin   Google birthday doodle   Google Doodle   Google' 18th birthday   गूगल   गूगल का जन्मदिन   गूगल जन्मदिन   गूगल डूडल  
फ़ॉन्ट साइज :
हैप्पी बर्थ डे गूगलः 18 साल के युवा सर्च इंजन ने डूडल बनाकर मनाईं खुशियां नई दिल्लीः आज दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन और आपके फेवरेट गूगल का जन्मदिन है। जी हां, गूगल आज 18 साल का हो गया है। लेकिन आज का दिन इसलिए ज्यादा खास है क्योंकि आज गूगल बालिग हो गया है। इस खास मौके पर गूगल ने खुदके लिए एक डूडल तैयार किया है।

लंबे समय से चल रही बहस पर लगता है आज विराम लग जाएगा। साल 1998 में गूगल ने अपना पहला जन्मदिन मनाया था, लेकिन तारीख को लेकर बहस जारी थी। पिछले कुछ सालों में ये तय हो गया है कि गूगल आधिकारिक रूप से 27 सितंबर को ही अपना जन्मदिन मनाएगा। साल 2006 के बाद से गूगल इसी दिन अपना जन्मदिन मनाते आया है। इस हिसाब से आज गूगल का 18वां जन्मदिन है।

साल 1998 के 4 सितंबर को गूगल दुनिया के सामने पहली बार आया था। पर इसका जन्मदिन कब मनाया जाए इसको लेकर काफी बहस चलती रही। कई तारीख सामने आई, लेकिन साल 2006 से गूगल 27 सितंबर को ही अपना बर्थडे मनाते आ रहा है। लैरी पेज और सर्जी ब्रिन के हाथों गूगल की स्थापना हुई है।

क्या आप जानते हैं कि गूगल की असल स्पेलिंग क्या है। वैसे तो अंग्रेजी में लिखा जाता है google, लेकिन असल में यह googol की गलत स्पेलिंग है। पेज और ब्रेन ने पहले इसका नाम बैकरब रखा था। बाद में नाम गूगल रखा गया।

साल 1997 में कंपनी ने डोमेन रजिस्टर कराया और इसका नाम गूगल रख दिया गया। साल 2002 में गूगल ने पहली बार डूडल दिया। वैसे तो गूगल हर किसी इवेंट या किसी महान व्यक्ति को सम्मानित करने के लिए डूडल तैयार करता है। लेकिन अपने जन्मदिन पर भी हर साल एक डूडल तैयार करता है।

आज गूगल विश्व की सबसे शक्तिशाली सर्च इंजन है, जहां आपको किसी भी चीज की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सकती है। पहले कंपनी का मकसद था कि वो बस दूसरी वेबसाइट्स की डिटेल्स इसमें देंगी, लेकिन फिर इरादा बदल गया और गूगल एक ऐसा प्लैटफॉर्म बन गया जहां दुनिया भर की जानकारी आसानी से एक ही जगह मिल सकती है। हर कोई एक क्लिक के साथ अपनी राहें आसान कर सकता है।

गूगल के डूडल का इतिहास कुछ ऐसा है। जब भी किसी महान व्यक्ति का जन्मदिन या एनीवर्सरी होता है, कोई बड़ा इवेंट या कोई हॉलीडे उस खास दिन पर डूडल बनाकर गूगल उसे सम्मानित करता है।

साल 1998, 30 अगस्त पहली बार गूगल ने डूडल बनाया था। डेडिस्ट आर्ट फेस्टिवल को डूडल दिया था। उसके बाद साल 2009 में डूडल टीम तैयार हुई। 10 लोगों की इस टीम ने एक बार में 400 डूडल बनाए। इस टीम का हिस्सा 4 इंजीनियर, दो प्रोड्यूसर और तीन कुत्ते थे। फिर ये सिलसिला शुरू हो गया। साल 2010 के जनवरी में पहली बार एनिमेटेड डूडल बना। उसी साल 21 मई को इंटरेक्टिव डूडल बना। साल 2011 में सबसे लोकप्रिय डूडल बना।
अन्य उद्योग घरानें लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल