Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

पिता ने पत्नी के सामने किया बेटी का रेप

जनता जनार्दन डेस्क , Aug 28, 2016, 15:43 pm IST
Keywords: दुष्कर्म   पिता   पत्नी   बेटी का रेप   Rape   father   wife   daughter rape  
फ़ॉन्ट साइज :
पिता ने पत्नी के सामने किया बेटी का रेप मुंबई: कुरार पुलिस ने अपनी 19 साल की बेटी से दुष्कर्म करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पीड़िता और उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने पिछले साल जनवरी से बेटी से दुष्कर्म करना शुरू किया था। तीन भाई बहनों में वह सबसे बड़ी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 504 और 34 के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अब इस बात की जांच भी कर रही है कि बढ़ई का काम करने वाले आरोपी ने अन्य दो बच्चों और पड़ोस में रहने वाली बच्चियों के साथ तो गलत हरकत नहीं की है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार की रात में उसके घर से गिरफ्तार किया।

अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों को बच्ची सहती रही। मगर, जब उसने देखा कि पिता की नजर उसकी छोटी बहन पर भी खराब हो रही है, तो उसने अपनी चुप्पी तोड़ी। पीड़ित छात्रा ने 10वीं पास की है और किसी कॉलेज में दाखिला नहीं लिया है। बीते डेढ़ साल में कई बार उसके साथ पिता ने शारीरिक संबंध बनाए।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल