कैटरीना कैफ ने लिया दीपिका पादुकोण से बदला
जनता जनार्दन डेस्क ,
Aug 20, 2016, 13:52 pm IST
Keywords: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कैटरीना कैफ कैटफाइट Katrina Kaif Deepika Padukone
एक ही मैदान के दो खिलाड़ियों में जंग होना आम बात है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के बीच चलता रहता है। दोनों ही इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं और उनकी कैटफाइट से भी सभी वाकिफ हैं। हाल ही में दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से दोनों फिर से चर्चा में हैं। मीडिया में आाई खबरों के मुताबिक, कुछ दिनों पहले फिल्म मेकर आनंद एल रॉय ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के आपोजिट कैटरीना कैफ को कास्ट किया थ. कुछ दिनों पहले ही खबर आ रही थी कि करण जौहर अपनी आने वाली फिल्म में नयी जोड़ी को कास्ट करना चाहते हैं। इसके लिए वे फवाद खान के आपोजिट दीपिका को कास्ट करना चाह रहे थे। फिल्म को शकुन बत्रा डायरेक्ट करने वाले हैं। बात लगभग फाइनल हो चुकी थी लेकिन बीच में कैटरीना की एंट्री हो गई। बता दें कि करण और आनंद एल रॉय की फिल्म की शूटिंग लगभग एक साथ इसी साल नवंबर में शूरू होने वाली है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|