Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

चंदौली में भाजपा की तिरंगा यात्रा, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री महेन्द्रनाथ पाण्डेय हुए शामिल

चंदौली में भाजपा की तिरंगा यात्रा, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री महेन्द्रनाथ पाण्डेय हुए शामिल

चंदौली: खबर उत्तरप्रदेश के चंदौली जनपद की है. आज यहाँ भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पे संसदीय कार्यालय चंदौली से तिरंगा यात्रा प्रारम्भ हुयी जिसकी अगुवाई मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉo महेंद्र नाथ पांडेय ने ख़ुद मोटर साइकल चलाकर की. जिससे उनके पीछे जिले के हज़ारो कार्यकर्त्ता शामिल हुए.

मंत्री जी का यह संसदीय क्षेत्र होने के नाते मंत्री जी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओ ने भी पूरी जम कर इस तिरंगा यात्रा में अपना योगदान दिया. मंत्री पाण्डेय अपने ही नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा आरम्भ करके चंदौली बाज़ार सकलडीहा धरहरा डेढावाल होते हुए कमालपुर बाज़ार स्थित रामलीला मैदान में जाकर सभा को समाप्त किया.

सभा में मंत्री महेंद्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि आज़ादी से अब तक देश के लोगों को उनके तिरंगे और उनकी आज़ादी का असल जश्न मनाने का मौक़ा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने देश की जनता को दिया है.

कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाह पूर्व ज़िलाध्यक्ष शमशेर सिंह, अनिल सिंह, राजकिशोर सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, सूर्यमुनि तिवारी, विंध्याचल तिवारी, उदय प्रताप सिंह, अभिमन्यु सिंह, बड़े अखिल पोद्दार जी, राहुल जायसवाल, रामदयाल यादव, दिनेश सोनकर, अवनीश पांडेय प्रिन्स आदि उपस्थित रहे.

कार्यक्रम में एक रथ को भी चलाया गया, जिसके संचालन की ज़िम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व द्वारा अरविंद पांडेय "डॉक्टर"को दी गयी. अरविन्द पाण्डेय भारतीय जनता पार्टी के एक कुशल और तपस्वी कार्यकर्त्ता हैं।

अन्य शहर लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल