![]() |
![]() |
रियो ओलिंपिक 2016: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे दत्तू भोकानाल
जनता जनार्दन डेस्क ,
Aug 06, 2016, 20:32 pm IST
Keywords: Dattu Bhokanal Rio 2016 Olympics Rio 2016 Olympics Rowing Men's single sculls Rio Olympics 2016 दत्तू भोकानाल रियो ओलिंपिक 2016
![]() भोकानाल ने 2000 मीटर की दूरी 7 मिनट 21.67 सेकेंड में पूरी की। क्यूबा के एंजेल फोर्नियर रोड्रिग्वेज 7 मिनट 6.89 सेकेंड समय के साथ पहले स्थान पर रहे जबकि मेक्सिको के जुआन कार्लोस केबेरा ने 7 मिनट 8.27 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। भोकानाल ने 500 मीटर की दूरी 1.44.66 मिनट, 1000 मीटर की दूरी 3.36.48 मिनट में पूरी की। इसके बाद 1500 मीटर की दूरी वह 5.31.07 मिनट में पूरी कर में सफल रहे। शुरुआती 500 मीटर तक भोकानाल दूसरे स्थान पर चल रहे थे लेकिन इसके बाद वह पिछड़ते चले गए और अंतिम 700 मीटर के दौरान कार्लोस उनसे आगे निकल गए। इस स्पर्धा में कुल छह हीट आयोजित होती है और प्रत्येक हीट में छह खिलाड़ी होते हैं। प्रत्येक हीट से शीर्ष-3 को क्वार्टर फाइनल में जगह मिलती है। भोकानाल इस स्पर्धा में अकेले भारतीय दावेदार हैं। |
क्या विजातीय प्रेम विवाहों को लेकर टीवी पर तमाशा बनाना उचित है? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|