डूडल गूगल ने मनाया ब्लड ग्रुप के आविष्कारक कार्ल लैंडस्टेइनर का जन्मदिन

डूडल गूगल ने मनाया ब्लड ग्रुप के आविष्कारक कार्ल लैंडस्टेइनर का जन्मदिन नई दिल्ली: लैंडस्टेइनर को ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के पिता के नाम से जाना जाता है। साल 1930 में उन्हें नोबल प्राइज से नवाजा गया था।

लैंडस्टेइनर और उनके साथी वैज्ञानिक इरविन पॉप्पर को पोलिया वायरस की खोज का श्रेय भी जाता है।

गूगल मंगलवार को महान डॉक्टर कार्ल लैंडस्टेइनर का 148वां जन्मदिन मना रहा है। लैंडस्टेइनर को ब्लड ग्रुप की खोज के लिए जाना जाता है।

साल 1900 में लैंडस्टेइनर ने ब्लड के अलग-अलग ग्रुप की खोज की थी, जिन्हें आज हम ए, बी, एबी और ओ ग्रुप के नाम से जानते हैं।

उनकी इस खोज की वजह से अरबों की संख्या में लोगों की जान बचाई गई है, इसकी वजह से खून के आदान-प्रदान का रास्ता खुल गया।

लैंडस्टेइनर को ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के पिता के नाम से जाना जाता है। साल 1930 में उन्हें नोबल प्राइज से नवाजा गया था। लैंडस्टेइनर और उनके साथी वैज्ञानिक इरविन पॉप्पर को पोलिया वायरस की खोज का श्रेय भी जाता है।

इनके जन्मदिन को मनाने के लिए गूगल ने डूडल बनाया है। डूडल में लैंडस्टेइनर अपने लैब में सफेद कोट और हाथ में एक नोटपैड लिए खड़े हैं। उनके एक तरफ एक टेबल पर टेस्ट ट्यूब में अगल-अलग ग्रुप के ब्लड सैंपल रखे हैं।
अन्य स्वास्थ्य लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल