Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

69 के हुए लालू, सोनिया और नीतीश ने दी जन्मदिन की बधाई

जनता जनार्दन डेस्क , Jun 11, 2016, 12:17 pm IST
Keywords: Lalu Prasad Yadav   Birthday   Nitish Kumar   Rabri Devi   RJD   लालू प्रसाद यादव   जन्मदिन   नीतीश कुमार   राबड़ी देवी   आरजेडी  
फ़ॉन्ट साइज :
69 के हुए लालू, सोनिया और नीतीश ने दी जन्मदिन की बधाई
पटना: बीते बिहार विधानसभा चुनावों में राख से उठ खड़े हुए राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। लालू के जन्मदिन के जश्न का अंदाजा उनके ट्विटर अकाउंट से भी लगाया जा सकता है। 
 
लालू के जन्मदिन के जश्न की शुरुआत देर रात 12 बजे से ही शुरू हो गयी थी। तस्वीरों से पता चलता है कि राबड़ी देवी ने ही सबसे पहले लाल गुलाबों का एक गुलदस्ता देकर लालू को 'हैप्पी बर्थडे' कहा। इसके बाद दोनों ने मिलकर केक भी काटा।
 
लालू के पटना स्थित आवास के बाहर आज सुबह से ही बधाई देने वालों की लाइन लगी हुई है। लालू ने ट्वीट कर बताया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजीं हैं. 
 
साथ ही उन्हें बधाई देने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी यादव के निवास स्थान पर पहुंचे।लालू को उनके जन्मदिन पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भी शुभकामनाएं दी और  राजद प्रमुख ने ट्विटर पर इसका धन्यवाद दिया।
 
राजद के राज्य कार्यकारिणी सदस्य भाई अरुण ने बताया कि लालू जन्मदिन के मौके पर 69 पाउंड का केक भी काटने वाले हैं। उधर युवा राजद की ओर से 69 किलो के फूलों की माला तैयार करायी गई है। 
 
इसके अलावा युवा राजद की तरफ से पटना सहित सभी जिलों में रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। वहीं, पटना जिला युवा राजद ने इस दिन को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। 
 
युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कुमार सिन्हा के मुताबिक लालू आज अपने जन्मदिन के मौके पर पटना हाईकोर्ट मजार पर चादरपोशी भी करेंगे. उधर मुख्य प्रवक्ता रणविजय साहू के नेतृत्व में एक टीम महावीर मंदिर जाकर प्रसाद चढ़ाकर लालू प्रसाद के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करेगी। 
अन्य राजनीतिक दल लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल