Thursday, 28 March 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

केरल में प्री मॉनसून का असर, हुई झमाझम बारिश

जनता जनार्दन डेस्क , Jun 08, 2016, 12:40 pm IST
Keywords: Kerala   Pre-monsoon rain   Met Office   Southwest monsoon   केरल   प्री मॉनसून   बारिश   मौसम विभाग   दक्षिण पश्चिमी मॉनसून   
फ़ॉन्ट साइज :
केरल में प्री मॉनसून का असर, हुई झमाझम बारिश तिरुवनंतपुरम: केरल में प्री मॉनसून की फुहारों ने असर दिखाया है। राजधानी तिरुवनंतपुरम में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने 9 जून को राज्य में मॉनसून के दस्तक देने की उम्मीद जताई थी।

मौसम विभाग के मुताबिक केरल में दक्षिण पश्चिमी मॉनसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश में कई जगहों पर और छत्तीसगढ़, असम मेघालय, केरल में भी कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश की छींटे पड़ी हैं।

बीते कुछ दिनों से केरल में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अधिकारी केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक के मैंगलोर में स्थापित 14 मौसम केंद्रों के आंकड़ों का विश्लेषण कर रहे हैं।

नियम यह है कि अगर इन 14 मौसम केंद्रों में से 60 प्रतिशत में, 10 मई के बाद लगातार दो दिनों तक 2.5 मिलीमीटर या इससे ज्यादा बारिश होती है तो इसके दूसरे दिन केरल में मानसून की शुरुआत की घोषणा कर दी जाती है। बशर्ते हवा और बादल का बनना भी अनुकूल हो।
अन्य प्रकृति लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल