![]() |
![]() |
साइड न देने पर बिहार में विधायक के बेटे ने छात्र की गोली मार कर ली जान
जनता जनार्दन संवाददाता ,
May 08, 2016, 14:03 pm IST
Keywords: Aditya Sachdeva Aditya Sachdeva killed Gaya road rage Bihar road rage Manorama Devi JDU MLC Range Rover आदित्य सचदेव बिहार आदित्य सचदेव की हत्या गया राजनीतिक दबंगई मनोरमा देवी
![]() घटना के बाद से ही एमएलसी मनोरमा देवी और उनका बेटा रॉकी फरार हैं। जबकि पुलिस ने तमाम विरोध और दबाव के बाद एमएलसी के पति पूर्व पार्षद बिंदी यादव व उनके बॉडीगार्ड को हिरासत में ले लिया है। खबरों के मुताबिक शहर के नाजरथ स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र आदित्य सचदेव की हत्या मामले में पुलिस एमएलसी मनोरमा देवी व दबंग बिंदी यादव के बेटे रॉकी की तलाश कर रही है। पुलिस ने पूर्व जिला पार्षद बिंदी यादव और एक बॉडीगार्ड को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। दूसरी तरफ हत्या से आक्रोशित लोगों ने सुबह से ही महावीर स्कूल के पास सड़क जाम कर दिया। और हत्या के आरोपित रॉकी और लैंड रोवर के ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है। शनिवार की रात आदित्य सचदेव बोधगया में अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहे थे। सभी दोस्त स्विफ्ट कार से थे। रामपुर थाना क्षेत्र में सेंट्रल जेल के पीछे लैंड रोवर सवार कुछ दबंग लोगों ने उनकी स्विफ्ट रुकवायी। और गाली गलौज देते हुए साइड नहीं देने की बात कही। एक साथी को हथियार के बट से मारकर घायल भी कर दिया। इसके बाद उन्हें भागने के लिए कहा। फिर पीछे से गोली मार दी। गोली आदित्य सचदेव को लगी। दोस्त उसे लेकर मगध मेडिकल अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। |
क्या विजातीय प्रेम विवाहों को लेकर टीवी पर तमाशा बनाना उचित है? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|