Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

गर्मी से देश बेहाल: टेम्परेचर 45 डिग्री से ज्यादा

जनता जनार्दन डेस्क , Apr 24, 2016, 17:17 pm IST
Keywords: Heat   Temperature 45 degrees   Weather department   Temperature record   गर्मी   टेम्परेचर 45 डिग्री   वेदर डिपार्टमेंट   टेम्परेचर रिकॉर्ड   
फ़ॉन्ट साइज :
गर्मी से देश बेहाल: टेम्परेचर 45 डिग्री से ज्यादा नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में टेम्परेचर 45 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। ओडिशा के टीटलागढ़ में शनिवार को टेम्परेचर 47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 9 और शहरों में पारा 45 डिग्री या उससे ज्यादा रहा। वेदर डिपार्टमेंट ने ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के रायलसीमा में गर्मी को लेकर वॉर्निंग दी है। 27 अप्रैल तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।ज्यादातर हिस्सों में टेम्परेचर नॉर्मल से ज्यादा...

- महाराष्ट्र के विदर्भ, बिहार और वेस्ट बंगाल में टेम्परेचर नॉर्मल से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।

- मध्य प्रदेश के कई हिस्सों, रायलसीमा, तेलंगाना, कोस्टल आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में मिनिमम टेम्परेचर में भी 3.1-5 डिग्री का उछाल देखा गया।

- हैदराबाद में अप्रैल के दो दिनों में में पिछले 10 में सबसे ज्यादा टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया।

- कोलकाता और बांकुरा में अप्रैल में पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया।
जारी रहेगी लू

- वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक, मैदानी इलाकों में 40 डिग्री से ज्यादा टेम्परेचर होने पर लू चलने लगती है।

- अगर किसी इलाके का नॉर्मल मैक्सिमम टेम्परेचर 40 डिग्री सेल्सियस से कम या बराबर है। इस स्थिति में लू चलने के लिए टेम्परेचर में 5-6 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी जरूरी होगी।

- नॉर्मल मैक्सिमम टेम्परेचर में 7 डिग्री की बढ़ोतरी होने पर तेज लू के थपेड़े चलने की पॉसिबिलिटी रहती है।
मई में मिल सकती है राहत

- वेदर एजेंसी स्कायमेट के चीफ महेश पालावत के मुताबिक, 'इस साल अप्रैल के गर्म होने के वजह प्री-मानसून बारिश का न होना है। हालांकि मई के पहले हफ्ते में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।'

- वेदर रिस्क मैनेजमेंट सर्विसेस के सीनियर कंसल्टेंट कांति प्रसाद के मुताबिक, 'ऐसा नहीं है कि गर्मी इस साल ही पड़ी है। हर साल, उससे पहले साल की तुलना में गर्मी का रिकॉर्ड टूटता है। आंकड़े देखें तो 1901 के बाद पिछला साल भारत का तीसरा सबसे गर्म साल रहा था। 2016 में भी ऐसा ही कुछ होने की पॉसिबिलिटी है।'
- बता दें कि लू से अब तक देश में 160 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश के टॉप 10 शहर जहां टेम्परेचर 45 डिग्री से ज्यादा रहा
- टीटलागढ़ (ओडिशा)-47.5
- ब्रह्मपुरी (महाराष्ट्र)-46
- सुंदरगढ़ (ओडिशा)- 46
- आंगुल (ओडिशा)-45.5
- बांकुरा (वेस्ट बंगाल)- 45.3
- रेंताचिंताला (आंध्र प्रदेश)-45
- नलगोंडा (तेलंगाना)- 45
- चंद्रपुर (महाराष्ट्र)-45
- अनंतपुरम (आंध्र प्रदेश)- 45
- निजामाबाद (तेलंगाना)-45
अन्य प्रकृति लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल