कोलकाता में विवेकानंद फ्लाइओवर गिरा, 14 की मौत, 150 के दबे होने की आशंका

कोलकाता में विवेकानंद फ्लाइओवर गिरा, 14 की मौत, 150 के दबे होने की आशंका कोलकाता: कोलकाता में गुरुवार को दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। एक निर्माणाधीन पुल के गिरने से 14 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। विवेकानंद फ्लाइओवर का निर्माण कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके में किया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि उत्तरी कोलकाता में गणेश टाकीज (गिरीश पार्क) के पास एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक पुल ढहने से मलबे में दबकर 14 मजदूरों की मौत हो गई। मलबे में कुछ और मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

मौके पर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मलबे से लोगों को निकाला जा रहा है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मलबे में और कितने लोग दबे हुए इसका पता अबतक नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि मलबे में 150 से ज्यादा लोग दबे हो सकते हैं।

पुल गिरने की वजह से पूरा यातायात ठप हो गया है। ये हादसा कैसे हुआ इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है बुधवार को ही पुल की ढलाई की गई थी और आज ही ये हादसा हो गया है। हैरानी की बात यह है कि 7 साल से बन रहे पुल का 25 फीसदी काम भी पूरा नहीं हो सका था।

फ्लाईओवर के मलबे के नीचे बहुत से यात्री, वाहन, ट्रक और रिक्शा दब गये हैं, हालांकि अभी वास्तव में यह पता नहीं चल सका है कि इसके नीचे कितने लोग फंसे हुये हैं।

पुलिस, अग्निशमन और आपदा बचाव दल के कर्मचारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और बचाव काम शुरू कर दिया है। मलबे को हटाने के लिए क्रेन लगायी गयी है। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अन्य हादसा लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल