Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

भारत महान बनेगा लेकिन हिटलर नहीं पैदा करेंगे: मोहन भागवत

भारत महान बनेगा लेकिन हिटलर नहीं पैदा करेंगे: मोहन भागवत पुणे: हिंदू राष्ट्रवाद को फांसीवाद करार दिए जाने संबंधी आलोचना का परोक्ष रूप से जवाब देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत एक महान देश तो बनेगा ही बनेगा लेकिन इस प्रक्रिया में कोई हिटलर नहीं पैदा होगा।

संत तुकाराम के जन्मस्थान डेहू में एक वैदिक स्कूल के उद्घाटन के मौके पर भागवत ने शुक्रवार को कहा, भारत विश्व के कुछ प्राचीन देशों में शामिल है और जब हम प्राचीन हैं तो शेष विश्व के लिए बड़े भाई की तरह हैं। आध्यात्मिकता की समृद्ध विरासत और महान संतों के मार्गदर्शन में हम विश्व नेता का दर्जा हासिल करेंगे।

उन्होंने कहा, भारत को एक बड़ा और महान देश बनना ही है। बहरहाल, बड़े बनने की इस प्रक्रिया में कोई हिटलर पैदा नहीं होगा।

आरएसएस प्रमुख ने कहा, बुद्ध पैदा होंगे, शंकराचार्य पैदा होंगे और संत पैदा होंगे। हमारे पास सभी संसाधन हैं। हमें महानता हासिल करने के लिए जरूरत है तो केवल समर्पित लोगों और समाज की।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल