![]() |
![]() |
ऐपल के खिलाफ खड़े हुए बराक ओबामा
जनता जनार्दन डेस्क ,
Mar 12, 2016, 17:25 pm IST
Keywords: Encryption Personal privacy National security Law enforcement agency US President Barack Obama Electronic data एन्क्रिप्शन व्यक्तिगत निजता राष्ट्रीय सुरक्षा विधि प्रवर्तन एजेंसी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण डेटा
![]() टेक्सास प्रांत की राजधानी ऑस्टिन में एक वार्षिक प्रौद्योगिकी उत्सव में शामिल होते हुए ओबामा ने संघीय अदालत में चल रहे इस मामले पर अब तक अपनी सबसे विस्तृत टिप्पणी की। दुनिया की सबसे बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों में से एक एप्पल कैलिफोर्निया के सान बर्नार्दिनो में हुए आतंकी हमले में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन के डेटा हासिल करने में एफबीआई की मदद करने के सरकार के अनुरोध को चुनौती दे रहा है। मुद्दे ने प्रौद्योगिकी उद्योग में हलचल पैदा कर दी है और ओबामा के सलाहकार मुद्दे पर बंटे हुए हैं। लेकिन राष्ट्रपति शुक्रवार को विधि प्रवर्तन एजेंसी का पक्ष लेते दिखे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ‘निरंकुश रूख’ अपनाकर मुद्दे का हल नहीं होगा। अमेरिकी राष्टूपति ने मजबूत एन्क्रिप्शन को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी लेकिन साथ ही यह सवाल भी उठाया कि स्मार्ट फोन एवं दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अगर इस तरह बने हो कि उनका डेटा हमेशा के लिए लॉक्ड रहे तो अधिकारी बाल पॉर्नोग्राफी का कैसे पता लगाएंगे या आतंकी साजिशों को कैसे रोकेंगे। |
क्या विजातीय प्रेम विवाहों को लेकर टीवी पर तमाशा बनाना उचित है? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|