वैवाहिक दुष्‍कर्म का कंसेप्‍ट भारत में लागू नहीं होताः मेनका गांधी

वैवाहिक दुष्‍कर्म का कंसेप्‍ट भारत में लागू नहीं होताः मेनका गांधी नई दिल्ली: वैवाहिक दुष्कर्म (मैरिटल रेप) पर छिड़ी बहस के बीच केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा है कि भारत देश में यह कंसेप्ट लागू करना बहुत ही मुश्किल होगा। मेनका ने यह बात संसद में एक सवाल का जवाब देते हुए कही। इसके पीछे कई कारण हैं जिनमें शिक्षा, गरीबी, विभिन्न सामाजिक परंपराएं, मूल्य, धार्मिक भावनाएं और सोच अहम हैं।

मेनका से पूछा गया था कि सरकार वैवाहिक दुष्कर्म के मामलों को अपराध की श्रेणी में लाने के लिए क्या योजना बना रही है। इसके जवाब में केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने जवाब दिया कि वैवाहिक दुष्कर्म का कंसेप्ट जिस तरह दुनिया में है, वैसा भारत में लागू नहीं किया जा सकता।

एक अन्य सवाल के जवाब में गांधी ने कहा कि महिला हेल्पलाइन नंबर को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के माध्यम से 1 अप्रैल 2015 से यूनिवर्सलाइज करने के लिए अनुमति दे दी गई है। यह हेल्पलाइन महिलाओं को 24 घंटे सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में होने वाले अपराधों में आकस्मिक और अनाकस्मिक रूप से मदद करेगी।
अन्य राष्ट्रीय लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल