युवाओं को भारत माता की जय कहना सीखना होगा: मोहन भागवत
जनता जनार्दन डेस्क ,
Mar 04, 2016, 12:26 pm IST
Keywords: RSS Chief Mohan Bhagwat BJP Bharat Mata Ki Jai Anti-india Slogans Jawaharlal Nehru University Kanhaiya Kumar राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत भाजपा भारत माता की जय भारत विरोधी नारे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कन्हैया कुमार
नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने जेएनयू और देश विरोधी नारेबाजी के मामले पर बोलते हुए कहा कि अब युवाओं को भारत माता की जय कहने के लिए भी बताना पड़ता है।
उन्होंने कहा, ‘अब ऐसा समय आ गया है जब हमें नई पीढ़ी को भारत माता की जय बोलने के लिए कहना पड़ता है। यह दुर्भाग्य की बात है कि हमें उन्हें राष्ट्रवाद सिखाना पड़ रहा है। जब ऐसे लोग हैं जो आप से कहते हैं कि भारत माता की जय मत कहो। नागपुर में आरएसएस मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि भारत समर्थन के नारे न लगाने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है। उनका इशारा देश विरोधी नारे लगाने वाले छात्रों का समर्थन कर रहे बुद्धिजीवी वर्ग की ओर था। उनसे पहले आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने आरोप लगाया कि जेएनयू विवाद षड़यंत्र का नतीजा था। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पाकिस्तान और अफजल गुरु के समर्थन में नारे लगाए वे गद्दार है। उन पर देशद्रोह का केस किया जाना चाहिए। ऐसी नारेबाजी में शामिल छात्रों पर भी कड़ार्इ से कार्रवाई की जानी चाहिए। आरएसएस के राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख डॉक्टर मनमोहन वैद्य ने कहा कि जेएनयू विवाद चिंता का विषय है। दिल्ली पुलिस ने जो किया सही किया। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|