Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

अपने बच्चे के लिए महिला ने दे दी नवजात की बलि

जनता जनार्दन संवाददाता , Jul 13, 2011, 15:12 pm IST
Keywords: लखीमपुर   Lakhimpur   महिला   woman   बच्चा   child    बलि   sacrifice   
फ़ॉन्ट साइज :
अपने बच्चे के लिए महिला ने दे दी नवजात की बलि लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में रहने वाली एक गर्भवती महिला ने अपने बच्चे को  जीवित रखने के लिए अंधविश्वास में एक तांत्रिक के कहने पर उसने अपने पड़ोसी के 20 दिन के बच्चे की बलि दे दी। पुलिस के गिरफ्तार करने पर उसके समक्ष कबूल कर लिया है कि उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

घटना ईसानगर इलाके की है जहां सुमन देवी  अपने घर के बाहर सो रही पड़ोसी महिला के बच्चे को अपने घर उठा लाई। सुमन ने बच्चे की हत्या कर उसका शव कोठरी में छुपा दिया और खुद फरार हो गई थी।

स्थानीय थाना प्रभारी दिवाकर त्रिपाठी ने आज संवाददाताओं को बताया कि शक के आधार पर सुमन के पूरे घर की तलाशी ली गई तो वहां बच्चे का शव बरामद हुआ है। शव पर धारदार हथियार से किए गए जख्मों के निशान थे। मौके से पूजा का सामान और फूल भी पाए गए।

उन्होंने कहा कि फरार सुमन को दबिश देकर आज पड़ोस के गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

त्रिपाठी ने कहा कि प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि सुमन के तीन बच्चे जन्म के बाद मर गए थे। एक तांत्रिक ने उसे सलाह दी थी कि अगर वह किसी दुधमुंहे बच्चे की बलि दे तो उसका आने वाला बच्चा जीवित रहेगा।

त्रिपाठी ने बताया कि सुमन का पति लखनऊ में नौकरी करता है। अब इस बात की भी जांच की जा रही है कि घटना में अन्य लोग शामिल थे या नहीं। तांत्रिक की भी तलाश जारी है।
अन्य गांव-गिरांव लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल