Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

महंगा हुआ सोना, पहुंचा 28,000 के पार

जनता जनार्दन डेस्क , Feb 10, 2016, 14:05 pm IST
Keywords: Gold   Global scale   Jeweler   Gold price   Silver price   सोना   वैश्विक स्तर   ज्वेलर  
फ़ॉन्ट साइज :
महंगा हुआ सोना, पहुंचा 28,000 के पार नई दिल्ली: सोना एक बार फिर चमक रहा है। 2016 में सोना ने अबतक की सबसे बड़ी छलांग लगाई है। वैश्विक स्तर पर तेजी और स्थानीय स्तर पर ज्वेलरों की जबरदस्त मांग के बीच सोने ने साल की सबसे बड़ी छलांग लगाते हुए 28 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। सोने में 710 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी रही। पिछले 8 दिनों में सोने में 825 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की जा चुकी है।

सोने में 710 रुपए का उछाल आया जो इस साल किसी एक कारोबारी सत्र में सबसे बढ़ी तेजी है। जेवराती सोने के भाव भी 600 रुपए की तेजी के साथ 27,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की लिवाली की वजह से 37,000 रुपए स्तर को पार करते हुए 1180 रुपए की तेजी के साथ 37,230 रुपए प्रति किलो तक जा पहुंचे।

बाजार सूत्रों के मुताबिक वैश्विक बाजारों में सोना लगातार आठ दिन की तेजी के साथ 1200 डॉलर प्रति औंस के स्तर को लांघ गया। जिसने घरेलू बाजारों के रूख को प्रभावित किया। सिंगापुर में सोने के भाव 0.5 प्रतिशत चढ़कर 1195.66 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुए। सोमवार रात इसके भाव चढ़कर 1200.97 डॉलर प्रति औंस तक जा पहुंचे थे। जो 22 जून के बाद का उच्चस्तर है।
अन्य बाजार लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल