Thursday, 28 March 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

वेतन मिला, दिल्ली में सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त

जनता जनार्दन संवाददाता , Feb 08, 2016, 14:43 pm IST
Keywords: Delhi Municipal Corporation   MCD   Sweeper   End strike   दिल्ली नगर निगम   एमसीडी   सफाई कर्मचारी   हड़ताल समाप्त  
फ़ॉन्ट साइज :
वेतन मिला, दिल्ली में सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के तीनों निकायों के सफाई कर्मचारियों ने दिल्ली उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को हड़ताल समाप्त कर दी।

सफाई कर्मचारियों को जनवरी महीने का वेतन मिलने के बाद न्यायाधीश जी.रोहिणी और न्यायाधीश जयंत नाथ की खंडपीठ ने सफाई कर्मचारियों हड़ताल समाप्त करने को कहा था।

कर्मचारियों की बकाया राशि के भुगतान पर फैसला बुधवार को होगा।

वेतन मिलने के बाद कर्मचारियों ने उच्च न्यायालय की खंडपीठ को आश्वस्त किया कि वे जल्द ही हड़ताल समाप्त कर देंगे और काम पर लौट आएंगे।

खंडपीठ ने कहा, सभी सफाई कर्मचारी अब हड़ताल समाप्त कर रहे हैं और वे तुरंत काम पर लौटेंगे।

नगर निगम निकायों ने खंडपीठ को बताया कि सफाई कर्मचारियों के जनवरी तक के वेतन का भुगतान कर दिया गया है।
अन्य दिल्ली, मेरा दिल लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल