Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

वैश्विक खाद्य मूल्य में 2015 में 19 प्रतिशत की गिरावट: एफएओ

जनता जनार्दन डेस्क , Jan 11, 2016, 14:55 pm IST
Keywords: खाद्य पदार्थ   चीनी   खाद्य तेल   वनस्पति घी   Food materials   Veritable oils   Sugar   
फ़ॉन्ट साइज :
वैश्विक खाद्य मूल्य में 2015 में 19 प्रतिशत की गिरावट: एफएओ
नयी दिल्ली:  अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्यों के मूल्य 2015 में औसतन 19 प्रतिशत कम हुए। यह लगातार चौथा साल है जबकि खाद्यों के दाम गिरे हैं। संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी के मुताबिक वर्ष 2015 में  मुख्यत: डेयरी, चीनी और वनस्पति तेलों के भावों में उल्लेखनीय गिरावट दिखी। 

खाद्य एवं कृषि संगठन :एफएओ: के मूल्य सूचकांक के मुताबिक सबसे अधिक गिरावट डेयरी उत्पादों में रही। इनके भाव 2014 के मुकाबले 28.5 प्रतिशत लुढ़के। 2009 के बाद इनके भाव इस समय न्यूनतम स्तर पर हैं।

इसके बाद चीनी का नंबर रहा जिसमें 21 प्रतिशत गिरावट आयी।

दौरान वनस्पति तेलों के भाव 2014 के मुकाबले 19 प्रतिशत घटे और अनाज की कीमतें 2015 में 15.4 प्रतिशत घटी। मांस की कीमत भी पिछले साल 15.1 प्रतिशत घटी।

सूचकांक की रपट में कहा गया है कि वैश्विक मांग में नरमी, पर्याप्त आपूर्ति और डालर में तेजी से 2015 में खाद्य मूल्य पर असर पड़ा। 

खाद्य एजेंसी ने कहा है ,  साल :2015: के दौरान समग्र सूचकाकं 2014 के मुकाबले करीब 19 प्रतिशत गिरकर  164.1 रहा और इसमें लगातार चौथे साल गिरावट आयी।

एफएओ खाद्य मूल्य सूचकांक दिसंबर 2015 में 154.1 पर रहा जो नवंबर के संशोधिक मूल्य से 1.5 अंक या एक प्रतिशत कम है। आलोच्य माह में चीन और खाद्य तेल को छोड़कर सूचकांक में शामिल की गयी सभी जिंसों के अंतरराष्ट्रीय मूल्यों में कमी दर्ज की गयी। 
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल