Thursday, 28 March 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रग तस्कर चापो गिरफ्तार

दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रग तस्कर चापो गिरफ्तार मैक्सिको सिटी: दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रग तस्कर एल चापो गूजमैन को मैक्सिको पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार किया।

यह जानकारी मैक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नियटो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी साझा की। एल चापो छह महीने पहले जुलाई में सबसे खतरनाक जेलों में से एक जेल के अंदर से सुरंग बनाकर फरार हो गया था।

इससे पहले चापो को 2014 में मैक्सिको के सिनालोआ से गिरफ्तार किया गया था। मैक्सिको के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मैं सभी मैक्सिको के लोगों को बताना चाहता हूं कि गूजमैन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फरवरी 2014 में गिरफ्तार किया गया ड्रग माफिया गूजमैन एक बार फिर से जेल तोड़कर भागने में सफल हो गया था। इससे पहले गूजमैन को मैक्सिकन पुलिस ने 1993 में गिरफ्तार कर जेल में बंद किया था लेकिन वह 2001 में जेल से भाग गया था।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल