बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त 27 फरवरी को जेल से रिहा होंगे!

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त 27 फरवरी को जेल से रिहा होंगे! मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त पुणे की यरवदा जेल से 27 फरवरी को रिहा हो जाएंगे। 1993 के मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट में वे आर्म्स एक्ट के तहत दोषी हैं। पुणे की यरवदा जेल में वह पांच साल की सजा काट रहे हैं। उनकी रिहाई 105 दिन पहले ही हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक संजय की यह रिहाई उनके अच्छे व्यवहार की बदौलत हो रही है।

गौर हो कि देर से जेल में पैरोल के तहत वापस लौटने के मामले में महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है। सरकार ने इसे जल प्रशासन की भूल करार दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक जेल में अच्छा बर्ताव होने के कारण यरवदा जेल प्रशासन ने छह महीने पहले ही उन्हें रिहा करने का प्रस्ताव दिया था। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने इस पर मुहर लगा दी है। लिहाजा सबकुछ ठीक रहा तो संजय 27 फरवरी को जेल से रिहा हो जाएंगे।

कोर्ट ने संजय दत्त को पांच साल की सजा दी थी। इसमें उन्होंने 18 महीने पहले ही जेल में गुजारे थे। लिहाजा साढ़े तीन साल की सजा और काटनी बाकी थी। करीब 2 साल 9 महीने की सजा संजय ने पूरी कर ली है। संजय दत्त 21 मई, 2013 से पुणे की येरवदा जेल में सजा काट रहे हैं। इस बीच वे दो बार पॅरोल पर और दो बार फर्लो की छुट्‌टी पाकर बाहर रहे हैं।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल