किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Dec 25, 2015, 16:12 pm IST
Keywords: moraanhaat moraanhaat news girls attemt to rape assam state news मोरानहाट मोरानहाट समाचार किशोरी दुष्कर्म का प्रयास असम मोरान समाचार पडोसी गिरफ्तार किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास आरोपी गिरफ्तार
मोरानहाट: मोरान में 11 वर्षिय किशोरी से पड़ोसी द्वारा कुकर्म का प्रयास किए जाने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
शिवसागर जिले के मोरानहाट थानांतर्गत बाटामारा गांव में बीती रात स्व. यमुना थापा के पुत्र अभिनाष थापा उर्फ सेराबी 26 ने अपने पड़ोस में रहनेवाली 11 वर्षिय किसोरी तथा कक्षा छठवीं की छात्रा के साथ उसी के घर में रेप करने का प्रयास किया।
जानकारी के मुताबिक किशोरी के घर में कोई आयोजन था जिसमें ढ़ेर सारे मेहमान आए थे,परिवार के लोग मेहमानों की आवभागत में व्यस्त थे और किशोरी अकेले कमरें में सो रही थी, मौके का लाभ उठाकर पड़ोसी मेहमान अविनाश थापा उर्फ सेराबी ने किशोरी से रेप का प्रयास किया।
किशोरी द्वारा शोर मचाने पर सबको मामले की जानकारी हुई,किशोरी की मां के आधार पर धारा 8 पोक्सो कानुन के तहत केस नंबर 203/15 दर्ज कर मोरानहाट पुलिस ने आरोपी अविनाश को बिति रात गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|