नेपाल ने सभी इंडियन न्यूज चैनलों को किया ब्लॉक

जनता जनार्दन संवाददाता , Nov 29, 2015, 14:31 pm IST
Keywords: Nepal   Kathmandu   Madheshi   India   नेपाल   काठमांडू   मधेशी   भारत  
फ़ॉन्ट साइज :
नेपाल ने सभी इंडियन न्यूज चैनलों को किया ब्लॉक नई दिल्ली: मधेसी आंदोलन के चलते गृहयुद्ध जैसे हालात का सामना कर रहे नेपाल ने भारत को कड़े तेवर दिखाए हैं। रविवार को नेपाल ने दो भारत विरोधी कदम उठाए हैं।

पहला, नेपाल पुलिस ने हथियारों के साथ अपने देश की सीमा में घुसने के आरोप में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 13 जवानों को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, गिरफ्तारी के कुछ देर बाद जवानों को छोड़ दिया गया। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के डायरेक्‍टर बीडी शर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशनगंज जिले के पास रविवार सुबह 7 बजे एसएसबी के जवानों को गिरफ्तार किया गया। एसएसबी सूत्रों के मुताबिक, जवानों को नेपाल के आर्म्ड पुलिस फोर्स कैंप में रखा गया था।

नेपाल ने 42 भारतीय चैनलों पर पाबंदी लगा दी है। काठमांडू के थिएटर्स में भारतीय फिल्मों के शो भी रोक दिए गए हैं। न्यूज चैनलों पर बैन लगाने के पक्ष में तर्क दिया जा रहा है कि भारत की ओर से नेपाल को तेल और अन्‍य जरूरी सामान की सप्‍लाई रोके जाने के खिलाफ बढ़ते रोष की वजह से यह कदम उठाया गया है।

नेपाल केबल टेलीविजन एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुधीर पाराजुली ने बताया कि यह ब्लैकआउट अनिश्चितकाल के लिए है। भारत ने नेपाल की संप्रभुता में घुसपैठ की है, इसीलिए हमने भारतीय चैनलों का प्रसारण बंद कर दिया है।
अन्य प्रांत लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल