Thursday, 28 March 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

तकाकी और मैकडोनाल्ड को मिला फिजिक्स के लिए नोबेल प्राइज

तकाकी और मैकडोनाल्ड को मिला फिजिक्स के लिए नोबेल प्राइज स्टॉकहोम: नोबेल पुरस्कारों की घोषणा शुरू हो चुकी है. कल स्वास्थ्य के क्षेत्र में पुरस्कारों की घोषणा करने के बाद आज नोबेल कमेटी ने फिजिक्स के लिए 2015 का नोबेल प्राइज की घोषणा की. इस साल का यह पुरस्कार जापान के तकाकी काजिता और कनाडा के आर्थर बी मैकडोनाल्ड को मिला है.

दोनों साइंटिस्ट को न्यूट्रीनो के कंपन की डिस्कवरी करने के लिए यह प्राइज दिया गया है। इस डिस्कवरी से न्यूट्रीनो की संख्या का पता चलता है।

उन्होंने सुपर केमियोकांडे डिटेक्टर का इनवेंशन किया, जो अर्थ सरफेस से 1000 मीटर नीचे वायुमंडलीय न्यूट्रीनो का पता लगा सकता है।

काजिता जापान के काशिवा स्थित यूनवर्सिटी ऑफ टोक्यो में और मैकडोनाल्ड कनाडा में किंग्सटन स्थित क्वीन्स यूनिवर्सिटी में काम करते हैं।

बीते साल जापान और अमेरिका के साइंटिस्ट को एलईडी के इनवेंशन के लिए फिजिक्स का नोबेल प्राइज मिला था।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल