सलमान की 'प्रेम रतन धन पायो' का ट्रेलर लॉन्च
जनता जनार्दन डेस्क ,
Oct 02, 2015, 15:38 pm IST
Keywords: Bollywood Prem Ratan Dhan Pio Sonam Kapoor Salman Khan Trailer Launch बॉलीवुड प्रेम रतन धन पायो सोनम कपूर सलमान खान ट्रेलर लॉन्च
मुंबई: प्रेम को फैन्स का खूब प्यार मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं राजश्री प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की, फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होती ही सुपरहिट हो गया।
महज 15 घंटे में 30 लाख लोगों ने सलमान खान और सोनम कपूर की इस फिल्म का ट्रेलर देख लिया है। फिल्म के ऑफिशियल पेज ऐसा दावा किया गया है कि फिल्म के ट्रेलर ने सबसे तेज तीन करोड़ व्यू पूरे किए। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हुआ। इस फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर सलमान खान के साथ सोनम कपूर नजर आए खूबसूरत सेट के साथ सलमान खान की 'प्रेम' वाली इमेज भी साफ नजर आ रही है। फिल्म के ट्रेलर से ऐसा लग रहा है कि फिल्म में सलमान डबल रोल में होंगे। फिल्म दीवाली पर रिलीज होगी। सलमान, सोनम के अलावा इस फिल्म में अनुपम खेर और नील नितिन मुकेश भी नजर आएंगे। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|