बापू की 146वीं जयंती आज, कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
जनता जनार्दन डेस्क ,
Oct 02, 2015, 11:44 am IST
Keywords: Gandhi Jayanti Rajghat Mahatma Gandhi Mahatma Gandhi's birth anniversary President Pranab Mukherjee Prime Minister Sonia Gandhi Bapu tribute गांधी जयंती राजघाट राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोनिया गांधी बापू को श्रद्धांजलि
नई दिल्ली: पूरा देश आज अपने राष्ट्रपिता और साबरमति के संत महात्मा गांधी का स्मरण कर रहा है।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पीएम नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने शुक्रवार को राजघाट पर बापू को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनका स्मरण किया। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी बारी बारी से राष्ट्रपिता गांधीजी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की समाधि पर गईं और उनको भी श्रद्धांजलि दी। बापू के साथ साथ शास्त्री जी का भी आज जन्मदिन है। गौरतलब है कि दो अक्टूबर को पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर मनाता है। वहीं मोदी सरकार ने दो अक्टूबर को ही स्वच्छ भारत अभियान की देशभर में शुरुआत की थी। पीएम मोदी ने सचिन तेंडुलकर, सनिया मिर्जा, अनिल अंबानी, प्रियंका चोपड़ा समेत कई दिग्गजों को इस अभियान का एंबेस्डर भी बनाया था। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|