Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

अर्जुन ने मलाला के सामने खोल दी मन की बात

जनता जनार्दन संवाददाता , Sep 30, 2015, 17:14 pm IST
Keywords: Bollywood actor   Arjun Kapoor   Nobel Peace Prize winner   Malala Yousufzai   अर्जुन कपूर   नोबेल शांति पुरस्कार विजेता   मलाला यूसुफजई  
फ़ॉन्ट साइज :
अर्जुन ने मलाला के सामने खोल दी मन की बात मुंबईः बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अर्जुन कपूर अपने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाने के आदी हैं, परन्तु जब न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई को देखा तो उनके पास गए और उनसे फोटों भी खिंचवाने के लिए कहा।

अर्जुन ने मंगलवार को अपने ट्विटर पन्ने पर लिखा कि, ‘‘पहली बार और केवल एक बार मैंने किसी से फोटों के लिए कहा है और वह है मलला। इस कारण वह भी मेरे बेहतरीन भविष्य के लिए मानवता की कामना करती हैं।’’

इस प्रकार मलाला और अर्जुन ने बीते हफ्ते न्यूयॉर्क में वैश्विक नागरिक समारोह में आमने-सामने भी आए थे, जहां पर उन्होंने एक साथ अपनी फोटों भी खिंचवाइ थी, जिसमें इन दोनों को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

अर्जुन वैश्विक नागरिक समारोह में वैश्विक लक्ष्यों के अंतर्राष्ट्रीय चैंपियन और भारत के राजदूत के रूप वहां उपस्थित थे। जबकि युसुफजई 18 वर्ष की पाकिस्तानी महिला हैं। इस तरह मलाला पर जब तहरीक-ए-तालिबान के बंदूकधारियों ने हमला किया था, तो उस दौरान वह 14 वर्ष की थी।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल