मुकेश 9वीं बार बने सबसे रईस भारतीय

जनता जनार्दन डेस्क , Sep 24, 2015, 13:10 pm IST
Keywords: Sachin Bansal   Binny Bansal   Flipkart   Forbes India   Billionaire   सचिन बंसल   बिन्नी बंसल   फ्लिपकार्ट   फोर्ब्स इंडिया   अरबपति  
फ़ॉन्ट साइज :
मुकेश 9वीं बार बने सबसे रईस भारतीय मुंबई: रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी लगातार नौवें साल देश के सबसे धनी व्‍यक्ति बने हैं। उनकी संपत्ति हालांकि 4.7 अरब डॉलर घटकर 18.9 अरब डॉलर रह गई है।

वहीं, फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल और बिन्नी बंसल देश के नए अरबपति बन गए हैं। दोनों में से प्रत्येक की संपत्ति 8,582 करोड़ रुपये (1.3 अरब डॉलर) है। यह जानकारी बुधवार को फोर्ब्‍स पत्रिका की ओर से जारी धनाडयों की नई सूची से मिली।

मैग्‍जीन के अनुसार, भारतीय ई-कॉमर्स क्षेत्र से इस बार पहला अरबपति मिला। फ्लिपकार्ट के संस्थापक (बंसल) ने पहली बार हमारी धनाढयों की सूची में 1.3 अरब डॉलर (प्रत्येक) के साथ 86 पायदान पर प्रवेश किया है।

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी लगातार नौवें साल सूची में पहले स्थान पर रहे। उनकी संपत्ति हालांकि 4.7 अरब डॉलर घटकर 18.9 अरब डॉलर रह गई है।

सन फार्मा के दिलीप सांघवी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। उनके पास 18 अरब डॉलर संपत्ति है। विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी 15.9 अरब डॉलर के साथ सूची में तीसरे स्थान पर बने रहे।

मैग्‍जीन की ओर से एक बयान में कहा गया है कि देश के 100 सर्वाधिक धनी लोगों की कुल संपत्ति 345 अरब डॉलर रही, जो 2014 में 346 अरब डॉलर थी।
अन्य उद्योग घरानें लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल