'रामायण' पर फिल्म बनाना चाहते हैं प्रभुदेवा
जनता जनार्दन डेस्क ,
Sep 20, 2015, 13:02 pm IST
Keywords: Director choreographer Prabhu Deva Hollywood Ramayana movie निर्देशक कोरियोग्राफर प्रभुदेवा हॉलीवुड रामायण फिल्म
मुंबई: निर्देशक और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा ने इच्छा प्रकट की है कि वह हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर 'लार्ड ऑफ द रिंग्स' की तर्ज पर 'रामायण' पर फिल्म बनाना चाहते हैं।
प्रभुदेवा ने कहा, मैं इसे बनाना चाहता हूं। रामायण को लॉर्ड ऑफ द रिंग्स की तरह होना चाहिए लेकिन इसके लिए बहुत धन की आवश्यकता होगी। कोई ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो इतना धन लगाने के लिए तैयार हो। 'वांटेंड' फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा अमिताभ बच्चन और दक्षिण भारत की फिल्मों के अभिनेता रजनीकांत को निर्देशित करने की इच्छा रखते हैं। प्रभुदेवा ने कहा, उनके (अमिताभ बच्चन) साथ काम करने का एक मौका आया था लेकिन तारीख संबंधी समस्या के कारण ऐसा नहीं हो पाया। मुझे उम्मीद है कि मैं उनके साथ काम करूंगा। उन्होंने कहा, रजनीकांत सुपरस्टार हैं। मैं उनके साथ काम करना पसंद करूंगा। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|