Thursday, 25 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

शर्मनाक! दिल्ली में मार्निंग वॉक पर गई नाबालिग के साथ गैंगरेप

शर्मनाक! दिल्ली में मार्निंग वॉक पर गई नाबालिग के साथ गैंगरेप नई दिल्‍ली: राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक और गैंगरेप की वारदात ने शर्मशार किया है और लोग इस घटना से दहल गए हैं। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के अमन विहार में मार्निंग वॉक पर गई एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया।

जानकारी के अनुसार, अमन विहार में 11वीं की एक छात्रा मॉर्निंग वॉक पर गई थी। किडनैप करने के बाद उससे गैंगरेप को अंजाम दिया गया। इस मामले से जुड़े दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़ित का अपहरण करने के बाद आरोपी मोहम्मद और नौशाद उसे अपने घर ले गए और गैंगरेप किया। पड़ोसियों ने शक होने पर पीड़ित को वहां से छुड़ाया। पड़ोसियों ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद उनकी पिटाई की और फिर उनके आधे बाल मुंडवा दिए।

आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के आधे बाल काट दिए और पूरे मोहल्‍ले में घुमाया। इसके बाद आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल